इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 15 अप्रैल तक टलने के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घर लौट गए हैं। फ्रेंचाइजी ने ट्वीटर पर धोनी का स्टाफ और फैन्स से मिलते हुए वीडियो शेयर किया। धोनी ने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिया। इस पर यूजर्स ने कमेंट कर धोनी के लिए अपना प्यार जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा- धोनी के लिए प्यार कभी खत्म नहीं होगा
आईपीएल / टूर्नामेंट टलने के बाद धोनी चेन्नई से घर लौटे